New Delhi, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने Monday को डीबीएस कर्मचारियों के लिए चिंता जताते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की.
नारंग ने कहा कि जब पूरे देश में दीपावली का पर्व रोशनी और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दिल्ली नगर निगम के जन-स्वास्थ्य विभाग के लगभग 5200 कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं.
नारंग ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए ताकि किसी के घर का त्योहार निराशा में न बदले. उन्होंने निगम प्रशासन से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए और जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि सभी परिवार अपने अधिकारों के साथ खुशियों की दीपावली मना सकें.
उन्होंने कहा कि यह समय एक-दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि मिलकर समाधान निकालने का है. हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी कर्मचारी और उसका परिवार त्योहारों की खुशियों से वंचित न रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
BSSC LDC Recruitment 2025: बिहार में एलडीसी के 14,921 पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन
चोरी-छिपे लड़कियों के अंतरंग कपड़े मंगवाता था बॉयफ्रेंड, सच्चाई सामने` आई तो मच गया बवाल
पुणे के शनिवार वाड़ा में नमाज, फिर शुद्धिकरण पर महायुति में रार, BJP MP पर भड़का अजित पवार और एकनाथ शिंदे गुट
इन चीजों के साथ कभी भी मिलाकर नहीं खाना चाहिए` आपको नींबू, पड़ जाएंगे लेने के देेने
सोने की नदी: थाईलैंड और भारत में सोना खोजने का अनोखा मौका