प्रयागराज,12 अगस्त (Udaipur Kiran) । देशवासियों में देशभक्ति उत्साह एवं ऊर्जा का संचार तथा शहीदों को नमन करने का नाम ही है तिरंगा यात्रा। यह बात मंगलवार को सिविल लाइंस से भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा के ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। तिरंगा हर भारतीय के गर्व का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव के रूप में भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों में चलाया जा रहा है। सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल,, विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष अवनीश तिवारी,, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, भरद्वाज मंडल अध्यक्ष अजय आनंद, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य,, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, सदर यमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल,, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह, व सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल लोग झूमते नजर आए। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण तिरंगे के आभा में लिपटा नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अपूरेशण सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाने वाली सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। सिविल लाइन मंडल की तिरंगा यात्रा धरना स्थल पत्थर गिरजाघर से प्रारंभ होकर शहीद वॉल पर जाकर समाप्त हुई जहां शहीद वीर सपूतों की याद में दीप प्रज्वलन किया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को सभी मंडलों में टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा का वितरण करेंगे।
हर घर तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से प्रभा शंकर पाण्डेय, रवि केसरवानी रोहित पांडे आशीष गुप्ता श्यामचंद आनंद सोनकर, शिखा रस्तोगी, डॉ शैलेश पांडेय, केपी सिंह, पार्षद पंकज जायसवाल, विजय पटेल, गोपाल श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
You may also like
पिता ने कहा कमाकर दिखाओ YouTube पर सीखी तरकीब…ˈ तमंचा चाकू लेकर साइकिल से लूटने पहुंचा SBI बैंक
आखिर क्यों नहीं किया जाता छोटे बच्चों और साधु-संतोंˈ का अंतिम संस्कार जानकर होगी हैरानी
अगर ये चीज आपके आसपास भी होती है तो इस खबर को जरूर पढ़ें
भंडारा… भंडारा.. भंडारा.. विशाल भंडारा.. जाने आखिर क्यों भंडारेˈ में नहीं करना चाहिए भोजन?
ये 3 इशारे जाहिर करते हैं कि लड़की नहींˈ करती है आपको पसंद छोड़ दीजिये उसका पीछा