गुना, 2 जून . अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 9वां पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को शहर की सीताराम कॉलोनी में आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं. इस दौरान भारत के विश्व गुरु बनने के लिए प्रार्थना की गई, वहीं विश्व कल्याण की कामना भी की गई. गायत्री परिवार गुना महिला मंडल की जिला प्रभारी श्रीमती उमा शर्मा, गीता योगी, सविता सोनी, मातंगी हुडित, पदमा सिसौदिया विशेष रुप से मौजूद रहीं.
शाम को हुआ दीप यज्ञ
सुबह गायत्री महायज्ञ के बाद शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान विश्व शांति की कामना के साथ दीप जलाए गए. इस दौरान बताया गया कि गायत्री महायज्ञ के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति का संचय होता है. यज्ञ करने से व्यक्ति का मन शांत होता है और उसे आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. मंत्रों के उच्चारण से मन एकाग्र होता है और भगवान के करीब महसूस होता है. इसके साथ ही यज्ञ से मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति शांत महसूस करता है. यज्ञ में मंत्रों का उच्चारण और धुएं के संपर्क में आने से मस्तिष्क और फेफड़ों को स्वास्थ्य लाभ होता है. यज्ञ से निकलने वाले धुएं से वातावरण शुद्ध होता है और सांस की बीमारियों में आराम मिलता है. यज्ञ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में बैक्टीरिया और जीवाणु नष्ट हो जाते है. जिससे वातावरण में मौजूद खतरनाक सूक्ष्मजीवों से छुटकारा मिलता है. यज्ञ में उपयोग होने वाले पदार्थों से एक विशेष प्रकार का मिश्रण बनता है.
—————
/ अभिषेक शर्मा
You may also like
Full list of IPL winners:2008 से 2024 तक, किसने जीता इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब!
क्या करते हैं CM योगी के छोटे भाई? प्रोफेशन जानने के बाद आप भी मारेंगे सल्यूट
Nvidia बनी दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी, AI चिप्स की जबरदस्त मांग ने बदल दिया खेल
अयोध्या राम मंदिर का दूसरा 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पहले से कैसे होगा अलग? 2 मिनट के इस वीडियो को देखें और जानें सबकुछ
अकाल मृत्यु हो जाए तो आत्मा को भोगना पड़ता है ये सब, जानकर कांप जाएगी रूह